Header Ads

Who is the 15 President of india 2022 ? देश के 15 राष्ट्रपति कौन है ?

देश के 15 राष्ट्रपति कौन है ?



देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे। एनडीए की लामबंदी को देखते हुए मुर्मू की जीत की संभावना पहले से जताई जा रही थी। अब द्रौपदी ने जीत हासिल कर ली है। उनकी जीत के बाद विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बधाई दी है। बधाई के साथ-साथ उन्होंने तंज भी कसा है। उन्होंने लिखा है, 'मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी की जीत पर उन्हें दिल से बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करे। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।



जीत के लिए 5,43,261 मूल्य के वोट चाहिए थे


NDA से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है। जीत के लिए 5,43,261 मूल्य के वोट चाहिए थे और सत्ताधारी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को तीसरे चरण की मतगणना में ही 5,77,777 मूल्य के मत मिल गए। वहीं, विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सिर्फ 2,61,062 मूल्य के वोट प्राप्त हुए हैं।पी


एम नरेंद्र मोदी कल रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज देंगे


पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम 5:30 बजे से दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

यह ब्लॉग खोजें

Blogger द्वारा संचालित.